आम सभा, बैरसिया।
सर्व ब्राह्मण परिषद बैरसिया द्वारा स्थानीय एंजेलिक स्कूल बैरसिया में नव नियुक्त सर्व ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष रविशंकर शर्मा सर्व ब्राह्मण महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना दुवे एवं परशुराम सेना अध्यक्ष सुरेन्द्र दुवे का पदभार ग्रहण एवं संरक्षण मंडल के सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
भगवान परशुराम एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद सर्व ब्राह्मण परिषद सर्व ब्राह्मण महिला परिषद एवं परशुराम सेना अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुष्प मालाओं से सम्मान किया साथ ही ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाले लोगो का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे कलयुग में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है इसलिए समाज को संगठित हो कर रहना होगा और समाज के सदस्यों को अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि पूरे हिन्दू समाज को दिशा देने की जबाब देहि ब्राह्मणों पर है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Dainik Aam Sabha