Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि एवं कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि एवं कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

आम सभा, बैरसिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैरसिया ने पेट्रोल डीजल और रसोई के दामो में हो रही बढ़ोत्तरी एवं कृषि कानून वापिस लेने की मांग को लेकर शनिवार को अम्बेडकर पार्क के सामने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा|

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी को अन्याय पूर्ण करार दिया और कहा कि महामारी के समय इस वृद्धि को तत्काल वापिस लेकर देश की जनता को राहत प्रदान करने की जरूरत है उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के गरीब मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दामो में वृद्धि वापिस ली जाए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी वैरोजगरी और आर्थिक तूफान के इस दौर में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी करके सरकार आम जनता पर सीधी चोट कर रही है 25 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के बाद पिछले तीन महीनों में मोदी सरकार ने 22 वार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाई है और उत्पाद शुल्क बढ़ा कर सालाना लाखो करोड़ रुपये कमाए है जबकि कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कम हो रही है, उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी होती है कि मुश्किल समय मे देशवासियों का सहारा बने और मुनाफा खोरी न करे|

उन्होंने कृषि कानून पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून चोर दरबाजे से लेकर आई है उन्होंने कहा कि किसानों ने मांग नही की थी कि कृषि कानून लेकर आओ कृषि कानून की मांग बड़े बड़े उद्योगपतियों ने की थी उद्योगपतियों ने रेल खरीदी एयरपोर्ट खरीदे ऑयल कंपनी खरीदी अब किसानो की जमीन एवं मंडियों पर कब्जा करना चाहते है उसका प्रयास नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों को लाभ देने के लिए करवाया है परंतु हम यह नही होने देंगे 23 तारीख को नीलम पार्क भोपाल में धरना प्रदर्शन करने के बाद दिल्ली कूच करगे|

प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम भाई मेहर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती जयश्री हरिकरण, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नगर, मंडी अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष लोकेश दाँगी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमर पटेल, प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री जीवन लाल नामदेव, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव राजकुमारी केवट, पूर्व नपाध्यक्ष कृष्ण सोनी, मदन सिंह ठाकुर, इदरीश, अहमद, दशरथ दाँगी, जमील, अहम,द अब्दुल हनीफ खान, एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)