Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विदिशा / केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विदिशा स्थित संग्राहलय के स्मारको का निरीक्षण किया

विदिशा / केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विदिशा स्थित संग्राहलय के स्मारको का निरीक्षण किया

आम सभा, विदिशा : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज विदिशा शहर में स्थित बीजा मण्डल एवं बावडी तथा लघु संग्राहलय के स्मारको का निरीक्षण किया। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा पूर्व में किए गए कार्यो का निरीक्षण और भविष्य में किए जाने वाले कार्यो के संबंध में उनके द्वारा दिशा निर्देश दिए गए है।

पर्यटन मंत्री श्री पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बीजा मण्डल परिसर में स्थित प्राचीन बावडी बडा जल स्त्रोत है। जिसकी साफ सफाई कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए थे ताकि शहर में कभी आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर जल की कमी की पूर्ति सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पुरातत्व स्मारको व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मीडियाबंधुओंं के द्वारा रचनात्मक सलाहकार की भूमिका अदा की जा रही है अब तक जो सुझाव दिए है उनको पूरा किया गया है। अगले चरण में सम्पादित होने वाले कार्यो पर विचार विमर्श कर उनका क्रियान्वयन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विदिशा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टण्डन और संदीप सिंह डोंगर के अलावा जिला पुरातत्व संग्राहलय के प्रतिनिधि संदीप कुमार महतो सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)