Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश / सायबर इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट आठ दिसंबर से

मध्यप्रदेश / सायबर इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट आठ दिसंबर से

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी सायबर क्राइम के अनुसंधान, आसूचना संकलन तथा सायबर सुरक्षा क्षेत्र में एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। दिनांक 8 दिसंबर 20 से 18 दिसंबर 20 तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को ऑनलाईन के माध्यम से आयोजित कर राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समिट का उददेश्य है कि पुलिस तथा लॉ-एनफोर्समेन्ट क्षेत्र के अधिकारियों/कर्मचारियों को तथा इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों के सायबर क्षेत्र में प्रशिक्षण तथा क्षमता विकास में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान देकर एक मिसाल कायम की जा सके।

पूर्व में इस क्षेत्र में किये गये प्रयासों तथा अनुभव का लाभ लेते हुये इस वर्ष यह आयोजन विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें योगदान देने हेतु इंटरपोल, IACP, इण्डियाना यूनिवर्सिटी तथा वर्जिनिया यूनिवर्सिटी यू.एस.ए., ग्रेट ब्रिटेन के प्रबुद्ध संस्थान, सिंगापुर के विशिष्ट संस्थान, भारत से एनटीआरओ, सीबीआई, आईआईटी, विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाईयों, रक्षा क्षेत्र के संस्थान, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट थिंकटैंक से संबंधित विशेषज्ञों से व्याख्यान में भाग लेने की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसमें राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगभग एक हजार प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। उक्त 10 दिवसीय कार्यक्रम प्रतिदिन Livestreaming माध्यम से संचालित होगा तथा मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षु अधिकारी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों के साथ इसका लाभ प्राप्त करेंगे।

उक्‍त जानकारी देते हुए अकादमी के उपनिदेशक विनीत कपूर ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 8 दिसंबर 2020 को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और माननीय गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आतिथ्य में होगा। जिसमें मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक व्ही.के.जौहरी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणामोहन राव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजौरा और मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी की निदेशक श्रीमती अनुराधा शंकर भी उपस्थित रहेंगी। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में इन्टरनेशनल असिस्टेंस चीफ पुलिस सिंथिया रिनॉल्ड का भी ऑनलाइन उद्बोधन होगा। इस सायबर काइम इन्वेस्टिगेशन इन्टेलीजेंस समिट में समस्त प्रदेशों से प्रवेश प्राप्त हो चुका है तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस सेवा के अधिकारी/कर्मचारीमध्यप्रदेश के लोक अभियोजन के अधिकारी के साथ-साथ इसमें ज्यूडिशियल से संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम में 1000 से अधिक अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थिति संभावित है। इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग मध्यप्रदेश पुलिस के यू-ट्यूब चैनल द्वारा की जायेगी। सभी प्रदेशों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को देखने से यह स्पष्ट है कि प्रशिक्षण तथा क्षमता प्राप्त करने में अधिक से अधिक अधिकारियों का इसमें शामिल होने का रुझान स्पष्ट परिलक्षित है। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के विगत वर्ष में आयोजित सायबर काइम इन्वेस्टिगेशन इन्टेलीजेंस समिट का सफल कार्यक्रम के बाद इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सम्पादित कर सायबर सिक्यूरिटी तथा इन्वेस्टीगेशन क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में एक रिसोर्स सेंटर बनाने की संभावना है।

इस कार्यक्रम का शुभांरभ मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी से होगा तथा इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब तथा ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर किये जाने की व्यवस्था है। कार्यक्रम के लिए सॉफ्ट क्लिक, क्‍लीयरट्रेल नामक संस्थायें तथा यूनिसेफ सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इस समिट को www.cisummit.com और एम.पी.पुलिस के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)