Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ‘शैफू ‘अनकही गाथा एक त्रासदी की, का विमोचन

‘शैफू ‘अनकही गाथा एक त्रासदी की, का विमोचन

आम सभा, भोपाल। वसुंधरा एक सार्थक पहल की अध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा द्वारा लिखित उपन्यास शैफू ‘अनकही गाथा एक त्रासदी की’ का लोकार्पण भोपाल गैस त्रासदी की स्मृति में 3 दिसंबर शाम 4 बजे रिवेरा टाऊन क्लब हाऊस मेँ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सासद आलोक सँजर, चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष ललित जैन एवं बाल-साहित्य शोध केन्द्र के निदेशक महेश सक्सेना जी द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर पूर्णिमा वर्मा ने भोपाल गैस त्रासदी के कष्टों का जिक्र करते हुए उपन्यास के चुनिंदा अँशो का पाठ किया तथा इस त्रासदी के कथानक रचना के बारे में बताया कि गैस त्रासदी की तस्वीरों में छोटे बच्चे की तस्वीर एक दर्द बन कर उपन्यास लिखने की प्रेरणा बनी ,शैफू ये काल्पनिक नाम और उपन्यास उस बच्चे को समर्पित है । कार्यक्रम मेँ महेश सक्सेना जी ने कहा कि साहित्यकार समाज में हो रही घटनाओं के प्रति तटस्थवादी नहीं हो सकता, वह उनका वर्णन साहित्य की किसी न किसी विधा में करता ही है ।

पूर्व सासद आलोक सँजर जी ने कहा कि उनकी आँखों के समक्ष वो पूरा मँजर आज आ गया है। गैस त्रासदी के दृश्यों को तथा बच्चे की तस्वीर को शैफू का नाम देकर इस उपन्यास की रचना की गई है और यह उपन्यास हिन्दी साहित्य में गैस त्रासदी की अमूल्य धरोहर की तरह माना जाऐगा ।

ललित जैन ने कहा कि शैफू उपन्यास भोपाल त्रासदी की एक विशिष्ट पहचान बनेगा। आईसेक्ट पब्लिकेशन की ओर से सँजय सिँग राठौड़ ने अपने विचार रखते हुऐ कहा कि यह उपन्यास विश्व के सोलह देशों में भेजा जाऐगा । कार्यक्रम का सँचालन राधिका देशमुख जी ने किया एवं मनोज चतुर्वेदी जी ने कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किऐ।

नई पीढ़ी के बच्चे गैस त्रासदी से अनभिज्ञ हैं। भोपाल में 3 दिसंबर को विशेष अवकाश का आनंद लिया जाता है, लेकिन इस तिथि के पीछे छिपे दर्द को भुला दिया जाता है। यह उपन्यास त्रासदी की गाथा को श्रद्धांजलि के साथ समर्पित है। स्टुडियो जैमिन क्लब रिवेरा टाऊन मेँ भोपाल गैस त्रासदी को श्रद्धांजलि के साथ उपन्यास लोकार्पण का कार्य सँपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)