Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / होशंगाबाद / अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, डायल-100 ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया

होशंगाबाद / अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, डायल-100 ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया

आम सभा, होशंगाबाद। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में तीन अक्‍टूबर को सूचना प्राप्त हुई कि जिला होशंगाबाद के थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अंतर्गत एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है, जिसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए हैं। डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक मिथलेश पटेल और पायलेट संजय पटेल ने घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि कार झिरिया फोरेस्ट नाका के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है, जिसमें व्यक्ति घायल हो गए हैं। एफआरवी स्‍टाफ ने सभी घायलों को डायल-100 वाहन से ले जाकर सिविल अस्पताल पिपरिया में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)