Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अशोकनगर ग्रामीण मंडल की पेज प्रभारियों के जगह-जगह बैठके आयोजित

अशोकनगर ग्रामीण मंडल की पेज प्रभारियों के जगह-जगह बैठके आयोजित

आम सभा, विशाल सोनी, अशोकनगर। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा अशोकनगर ग्रामीण मंडल की मतदान केंद्र लखेरी बासारती,बरखेड़ा हेमराज,सहोदरी,बमुरिया फ़ूड पर पेज प्रभारियों की बैठके आयोजित की गई।

विधानसभा विस्तारक प्रदीप दुबे द्वारा अशोकनगर ग्रामीण मंडल के सभी मतदान केंद्रों के पेज प्रभारियों को भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने के लिए जिम्मेदारिया सौपी जा रही है। वही प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुचा रहे है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सचिन चौधरी,मंडल अध्यक्ष सनत शर्मा,संग्राम सिंह यादव,सेक्टर प्रभारी,केंद्र प्रभारी, पेज प्रभारी के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)