
दीपवाली पर स्वदेशी वस्तुएं उपयोग करने का दिलवाया संकल्प
आम सभा, भोपाल : महापौर आलोक शर्मा के नेतृत्व में इब्राहिमगंज में महात्मा गांधी संकल्प यात्रा निकालकर मिट्टी के दिये वितरण कर स्वदेशी वस्तुएँ उपयोग करने का संदेश दिया । इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बाजार में आए चाइनीज सामान के कारण स्वदेशी समान विक्रय करने वाले व्यापारी अपना सामान बिकने का इंतजार करते रहते हैं, हमने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर गांधी संकल्प यात्रा निकालकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताए हुए संकल्प को लोगो तक पहुँचानाने के लिए मिट्टी के दिये वितरण कर स्वदेशी सामान उपयोग करने का संक्लप दिलवाया.

उन्होंने कहा कि दीपावली पर कुम्हार , हुनरमंद, छोटे बड़े उद्योग लगाकर स्वदेशी समान विक्रय करने वाले व्यापारियों से ही समान क्रय कर उनकी खुशी में सम्मिलित हो ओर भारत को मजबूत बनाए ,इस अवसर पर राकेश कुकरेजा ने कहा कि दीपावली पर भारत मे बनी हुई स्वदेशी वस्तु ही खरीदे जिससे कि हमारे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी एंव हमारे सैनिकों का मनोबल भी बढ़ेगा ,इस अवसर पर मनोज राठौर, पंकज चौकसे, विनोद चौरसिया, गोपाल तिवारी, विष्णु राठौर, हरिओम आसेरी, विकास सोनी, संजय जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
Dainik Aam Sabha