Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आजम के बयान पर लोकसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, स्मृति बोलीं- यह सभी सांसदों पर धब्बा

आजम के बयान पर लोकसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, स्मृति बोलीं- यह सभी सांसदों पर धब्बा

नई दिल्ली : लोकसभा में समाजवादी पार्टी नेता आजम खां के दिए बयान पर दूसरे दिन भी बवाल हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि यह पुरुषों समेत सभी सांसदों पर धब्बा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम खान को या तो माफी मांगनी चाहिए या उन्हें सदन से निलंबित किया जाए। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर इस बारे में कोई निर्णय करेंगे। बीजेपी और अन्य दलों की महिला सांसदों एवं विभिन्न दलों के नेताओं ने भी गुरुवार को पीठासीन सभापति रमा देवी के बारे में आजम खान की टिप्पणी के कारण उनसे माफी की मांग की है।

आजम के कमेंट पर टीएमसी सांसद मिमि ने कहा कि लोकसभा में कोई भी यह नहीं महिला से यह नहीं कह सकता है कि मेरी आंखों में देखिए और बात करिए। उन्होंने कहा कि स्पीकर सर, हम इस मामले में आपसे कुछ ज्यादा की उम्मीद करते हैँ। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आजम खान को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अपमान के खिलाफ है।

इस मामले पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कल जो हुआ उसकी निंदा करते हुए बोलते देखना सभी को देखना उत्साहजनक है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण करना अपमानजनक है। हमें एक साथ खड़ा होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)