Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / विविध / दिल्ली: भाजपा नेता की पत्नी के साथ लूटपाट, AAP बोली – खुश हूं

दिल्ली: भाजपा नेता की पत्नी के साथ लूटपाट, AAP बोली – खुश हूं

दिल्ली में भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुई लूटपाट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने संवाददाता सम्मेलन में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी भी महिला पर हमला उसके लिये बहुत दुखदायी होता है, लेकिन भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुई लूटपाट से वह ‘खुश’ हैं. क्योंकि इससे राजधानी में खराब होती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सबकी नजरें खुलेंगी. संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में गुप्ता की पत्नी सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा.

दिल्ली के मंडी हाउस के पास विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र से कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार सुबह लूटपाट की. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब कम से कम दिल्ली में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर आंखें खुलेगी और आम लोगों की व्यथा पर ध्यान जाएगा. जब भी हम शिकायत करते थे तो गुप्ता दिल्ली पुलिस की हिमायत करते थे. इस पर आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति शहर के नागरिकों के लिए गहरी चिंता का विषय है.

लूटपाट का संदर्भ देते हुए पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. सौरभ भारद्वाज पर हमला करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह मामले में आप की गंभीरता को दिखाता है और आरोप लगाया कि आप दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को रेखांकित कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)