Friday , May 9 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / लोकसभा चुनाव: सांसदों की संपत्ति बढ़ी, टॉप पर शत्रुघ्न सिन्हा और सुप्रिया सुले

लोकसभा चुनाव: सांसदों की संपत्ति बढ़ी, टॉप पर शत्रुघ्न सिन्हा और सुप्रिया सुले

नई दिल्ली
साल 2014 में फिर से चुने गए 153 सांसदों की औसत संपत्ति में 142 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस सूची में शत्रुघ्न सिन्हा, पिनाकी मिश्रा और सुप्रिया सुले शीर्ष पर हैं। इलेक्शन वॉच और असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, पांच सालों में (2009 से 2014) 153 सांसदों की औसत संपत्ति वृद्धि 7.81 करोड़ रुपये रही। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी।

2009 में शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गई। बीजू जनता दल (बीजेडी) के पिनाकी मिश्रा की संपत्ति 107 करोड़ रुपये बढ़कर 137 करोड़ रुपये हो गई। तीसरा स्थान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सुप्रिया सुले का है। उनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में 113 करोड़ रुपये हो गई।

अध्ययन में पाया गया है कि इन दोबारा चुने गए सांसदों की साल 2009 में औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपये थी, जो दोगुना से ज्यादा बढ़कर औसतन 13.32 करोड़ रुपये हो गई। इस मामले में शीर्ष 10 सांसदों में अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल छठे स्थान पर और वरुण गांधी 10वें स्थान पर हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संपत्ति 2009 के दो करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में सात करोड़ रुपये हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor