
गोरखपुर। सहजनवा थाना अंतर्गत पाली ब्लाक के ग्राम सभा भक्सा गांव की सीमा में शुक्रवार को एक दंपत्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दंपत्ति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है और शव को खेत में फेंक दिया गया। दोनों शवों के बीच की दूरी लगभग 100 मीटर आस-पास है। दोनों की पहचान गोरखपुर महानगर के खोराबार थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौकी के तहत महुईसुधरपुर निवासी 35 वर्षीय रवींद्र साहनी पुत्र अर्जुन साहनी तथा 32 वर्षीय संगम पत्नी रवींद्र साहनी के रूप में हुई।
सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भक्सा गांव के सीवान पर संतकबीर नगर जनपद के घूरापाली गांव के बीच शुक्रवार को एक महिला और पुरुष का शव लोगों ने देखा। 100 नंबर की सूचना पर बखिरा तथा सहजनवां थाने की पुलिस पहुंची। पहले दोनों जनपदों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही लेकिन बाद में सहजनवां थाना क्षेत्र में शव होने की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान महानगर के खोराबार थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौकी क्षेत्र के महुईसुधरपुर निवासी 35 वर्षीय रवींद्र साहनी पुत्र अर्जुन साहनी तथा उसकी 32 वर्षीय पत्नी संगम के रूप में हुई।
मृतकों की पहचान उसके भतीजे पन्ने लाल साहनी ने किया। भतीजे का दावा है कि दंपत्ति गुरुवार को दवा कराने निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे और आज शुक्रवार को शव बरामद हुआ। पति तथा पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या करने के बाद गेहूं के खेत में फेंका गया है और तथा दोनों शवों के बीच लगभग सौ मीटर की दूरी है। शव के आस-पास खून भी फैला है। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां डीके सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Dainik Aam Sabha