Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / जोन- 6 रिवेरा टाउन क्षेत्र में लार्वा, मलेरिया की जाँच की गई

भोपाल / जोन- 6 रिवेरा टाउन क्षेत्र में लार्वा, मलेरिया की जाँच की गई

आम सभा, भोपाल : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन एवं जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में शनिवार को जोन- 6 रिवेरा टाउन क्षेत्र में लार्वा पाया गया एवं कंटेनर चेक कर लार्वा नष्ट किया गया। टीम द्वारा मलेरीया, ड़ेंगू, चिकनगुनिया से बचने के उपाए एवं मच्छरदानी के उपयोग के बारे में बताया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि डेंगू एवं मलेरिया से बचें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इस दौरान समस्त टीम को निर्देशित किया कि सभी नियमित समय से फील्ड में पहुँचे और लार्वा सर्वे व नष्टीकरण की कार्यवाही करें। इस दौरान जिला समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव एवं जिला सलाहकार मलेरिया रुचि सिलकारी के द्वारा शिविर में सभी लोगों से मच्छर से बचाब हेतु नियमित साफ-सफाई, हर सात दिन में पानी बदलने के लिए अपील की।

मलेरिया निरीक्षक उर्मिला सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य शिविर के दौरान पैम्फलेट्स बांटे एवं लार्वा सर्वे किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों की मलेरिया की जांच की गई। साथ में आंगनवाड़ी कार्यकता उपस्तिथ रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)