Monday , August 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंद्रशेखर आजाद नगर में युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद नगर में युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हुए शामिल

– आने वाले 25 साल भारत के युवाओं का स्वर्णिम काल : तेजस्वी सूर्या

– राष्ट्रार्चन का महापर्व है अमृत महोत्सव : वैभव पवार

आम सभा, भोपाल। ’आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बुधवार को अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। तिरंगा बाइक रैली में शामिल होने प्रदेश आए तेजस्वी सूर्या ने वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के साथ तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए।

आने वाला साल युवाओं का होगा : सूर्या

बड़ी संख्या में एकत्रित हुए युवाओं को तेजस्वी सूर्या ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम आज उस पुण्यभूमि में एकत्रित हुए जहाँ से वीर चंद्रशेखर जी जैसे महान क्रांतिकारी ने जन्म लिया। जिन्होंने छोटी सी उम्र में इस राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। हमें वीर चंद्रशेखर आजाद जी जैसी अन्य महान पुण्यात्माओं का स्मरण रहना चाहिए जिन्होंने इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि आने वाले 25 साल को हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अमृत काल का नाम दिया है। हमें इन सालों में अपने देश के लिए जीना है। वास्तविकता में ये साल भारत के युवाओं का साल होगा। इसलिए हम सभी युवाओं को अपने राष्ट्रहित के लिए कुछ न कुछ जरूर करना चाहिए।

नव संकल्पों के साथ नए भारत का हो निर्माण

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नव संकल्पों के साथ भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सच्चे अर्थों में हम लोग राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से आजाद हैं। आज राजनैतिक रूप से देखा जाए तो जनजातीय नेतृत्व श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं तो वहीं सांस्कृतिक रूप से हमारी राष्ट्र धरोहरों, हमारे मंदिरों, हमारे आस्था के केंद्रों का नव निर्माण हो रहा है। वहीं आज भारत आर्थिक रूप से विश्व में अपनी एक अलग पहचान के साथ खड़ा है। 2014 से पहले कांग्रेस सरकारों ने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया।

राष्ट्रार्चन का महापर्व है अमृत महोत्सव श्री वैभव पवार

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि यह अमृतमहोत्सव राष्ट्रार्चन का महापर्व है। आइए हम हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं, अपने घरों में इन्हें प्रदर्शित करें। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारी राष्ट्रीय एकता के जुड़ाव को और मजबूती देगा। वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 9-10 अगस्त तक दो दिवसीय तिरंगा बाइक रैली में जिस उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया है वह सराहनीय और प्रशंसनीय है। हमें 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में अपना योगदान देकर राष्ट्रीय भावना के साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)