
भोपाल। हनुमानगंज थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। जिसके कारण वह परेशान था। हालांकि अभी खुदकुशी के कारणों का असल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घर से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है। मृतक प्रायवेट नौकरी करता था।
Dainik Aam Sabha