
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित बावड़िया फाटक पर रेलवे ट्रेक पर घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस समय पुलिस पहुंची उस समय उसकी सांसे चल रही थी। गंभीर चोट होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार बावड़िया फाटक, विद्या नगर के समीप एक 27 वर्षीय युवक के गंभीर अवस्था में रेलवे ट्रेक पर पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी सांस चल रही थी। युवक को इलाज के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
Dainik Aam Sabha