Wednesday , December 17 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / किशोरी को अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश / किशोरी को अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Dummy Image

बलिया : बलिया जिले के एक गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की सुबह लापता हो गई थी। उसके भाई ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस मामले में अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही क्षेत्र में है। पुलिस ने बृहस्‍पतिवार को पताही में छापेमारी कर अजीत कुमार सिंह नामक व्‍यक्ति को पकड़ा और उसके कब्‍जे से किशोरी को मुक्‍त करा लिया। पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार सिंह उसे अगवा कर पूर्वी चंपारण ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण या शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से महिला को मजबूर करना) और 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम से संबंधित प्रावधान जोड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)