Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कम्युनिटी हॉल में सैंकड़ों साथियों के साथ किया योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कम्युनिटी हॉल में सैंकड़ों साथियों के साथ किया योग

* 2047 तक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है : आलोक शर्मा

आम सभा, भोपाल।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिंधी कम्युनिटी कम्युनिटी हॉल में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस अवसर पर प्रतिदिन योग करने वाले बहनों अंव विपीदा की घड़ी में संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले एनडीआरएफ के जवानों का शाल मेमोंटो से सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्‍यास किया और कहा कि 2047 तक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भर में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है. आज वो समय आ गया है जब दुनियाभर में हर जगह योग का अभ्‍यास किया जाता है.
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग की भावना से आज योग दिवस मना रहे हैं।
इस अवसर पर उत्तर विधानसभा संयोजक मनोज राठौर, प्रभारी चेतन भार्गव, धर्मगुरु शानू, शैलेश साहू, राजेश कनोजिया, विकास सोनी, नरेंद्र ठाकुर, यतिन मकवाना, भगवानदास ढालियां, विभा गरुण, विष्णु राजपूत, सूरज भदौरिया, प्रणव शर्मा, सुरेश सेंगर, सुकांती ठकुरिया, शुभम श्रीवास, मुकुल राठौर,संदीप कल्याणे, निक्की ठाकुर, चंदू यादव, भरत यादव, गोरधन अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)