Sunday , November 2 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बैरसिया में अंबेडकर जयंती पर भीमराव प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

बैरसिया में अंबेडकर जयंती पर भीमराव प्रतिमा पर माल्यार्पण किया


* संविधान निर्माता अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई
(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा,बैरसिया।

शुक्रवार 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैरसिया में अंबेडकर पार्क स्थित भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती मनाई इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवनीश भार्गव एवं जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर के साथ ओम प्रकाश शर्मा लोकेंद्र सिंह दांगी रवि करोसिया सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर ने कहा कि आज हम सबको संविधानिक व्यवस्था में रहने का अधिकार जब मिला है तब संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया था और हमको संविधान को जीवित करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)