Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आम सभा, भोपाल। सभ्यता के सतत विकास का आधार सृजनशीलता एवं नवीनता का गुण सिर्फ और सिर्फ मानव में ही पाया जाता है जिस हेतु विद्योचित गुणों का विकास विद्या एवं ज्ञान की वाग्य देवी माँ सरस्वती के आशीर्वाद से ही संभव है। वसंत पंचमी अर्थात माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को माँ सरस्वती का प्राकट्य श्रृष्टि में विद्या, ज्ञान एवं कला के विकास हेतु हुआ था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन काफी धूम धाम से बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा सरस्वती देवी मंदिर में किया गया है।

आयोजन समिति के सतेन्द्र कुमार ने कहा कि वर दे वीणा-वादनी वर दे, प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत नव, भारत में भर दे- इस उद्घोष के साथ वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बिहार सांस्कृतिक परिषद, भोपाल द्वारा विद्या एवं ज्ञान की वाग्देवी माँ सरस्वती पूजनोत्सव का 64वे वर्ष धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। प्रातःकाल पूजा एवं हवन के बाद हिन्दू संस्कारों में से एक “शिक्षा संस्कार” एवं महाआरती के बाद संस्कारों में से एक “शिक्षा संस्कार” एवं महाआरती के बाद विशाल भंडारा एवं प्रसादी वितरित किया गया। इस अवसर पर बिहार की लोक संस्कृति “भजन-कीर्तन” की प्रस्तुति के पूर्वांचल के लोक कलाकार भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राज शर्मा एवं साई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस का भी पवन अवसर था इसलिए गायक मनोज अहिरवार द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीत भी प्रस्तुत किया गया। लोक कलाकारों की मण्डली के भजन एवं कीर्तन से उपस्थित दर्शकों को भक्ति भाव से ओत प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर पीपुल्स डेंटल अकेडमी के डॉ विकास मिश्रा एवं अजय त्रिपाठी एवं चिकित्सकों की ग्रुप द्वारा डेंटल चेकअप एवं मोबाइल क्लीनिक मरीजो का इलाइज किया, सरस्वती मंदिर डिस्पेंसरी सम्बद्ध शासकीय हेम्योपैथीक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय द्वारा मेडिकल कैंप तथा औषधि वितरण एचओडी डॉ पी एस सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर परिषद द्वारा संचालित सम्राट अशोक स्कूल में महत्वपूर्ण योगदान हेतु श्री बी आर नायडू जी को “बिहार श्री” से सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के शुभ अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ आशीष, पुलिस महानिरीक्षक म.प्र., अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक म. प्र., श्रीमती संजू कुमारी, उपायुक्त, राजस्व, म.प्र. महाप्रबंधक टीसीबी एवं मानव संसाधन अतिरिक्त प्रभार अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक वी एस राव, क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष नीरज सिंह, जितेंद्र कुमार, आर एन गिरी, सुरुचि कुमार, पृथ्वीराज सिन्हा, महेश गुप्ता, सुर्य कुमार सिंह, टी एन यादव, रामनंदन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, हरिशंकर प्रसाद, अनिल कुमार, अनंत साहू, गिरी बाबा, सुनील सिन्हा, संतोष यादव, दिनेश सिंह, संजय साह, शेक्सपीयर, नीरज कुमार, विकास कुमार, कृष्णा कुमार, शुभम पाठक, प्रांजय कुमार, सीताराम शाह, शशि प्रकाश एच एन प्रसाद एवं काफी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)