आम सभा, भोपाल : मानस भवन में विस्तारको की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के शुभारंभ पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। भाजपा सदस्यता अभियान के भोपाल संभाग प्रभारी सुरेश आर्य के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि 21 जुलाई को प्रत्येक मंडल में बैठक आयोजित की जाये, विस्तारकों के द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्रों में 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को सदस्य बनाने के लिए घर घर संपर्क करें व् 21 से 31 जुलाई तक सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वीरनी के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश के द्वारा जिले में लक्ष्य दिया गया है, किंतु हम 20% नव सदस्य बनाकर सर्वव्यापी भाजपा बनाने का कार्य करेंगे।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत के द्वारा कहा गया कि प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क कर सदस्य बनायें, मतदान केंद्रों पर विस्तारकों को पहुंचने पर ढोल ताशे बजा कर संगठन पर्व मनाए, प्रत्येक दिन प्रत्येक मंडल से सदस्यता की जानकारी जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं, चरैवेति चरैवेति के मूल मंत्र के अनुरूप भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के पश्चात भी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रही है। सदस्यता भोपाल जिला प्रभारी कृष्ण मोहन सोनी, सदस्यता जिला सह प्रभारी रविंद्र यति के द्वारा भी संबोधित किया गया।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान विधानसभा प्रभारी रामदयाल प्रजापति, मनोज राठौर, भाजपा बरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता, भगवानदास सबनानी, श्याम मोहन श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, उषा चतुर्वेदी, सीमा सिंह, अनिल अग्रवाल, अशोक सैनी, बारेलाल अहिरवार, वंदना परिहार, महेश जोशी, सुनील यादव,सत्येंद्र सिंह, सुमित रघुवंशी, बालिस्ता रावत,गोपाल पाटीदार, संजय वर्मा, जितेंद्र मिश्रा एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी इत्यादि उपस्थित थे।