Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कार्यकर्त्ता ’’अबकी बार 200 पार’’ और 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : हितानन्द

कार्यकर्त्ता ’’अबकी बार 200 पार’’ और 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : हितानन्द

* प्रदेश संगठन महामंत्री ने धार जिले की 7 विधानसभा की संचालन टोली की बैठक ली

आम सभा, धार।

भारतीय जनता पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर और ’’अबकी बार 200 पार’’ का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करना है। साथ ही पार्टी के कार्यविस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर चल रहे बूथ विस्तारक अभियान को गति देते हुए उसे पूर्ण करना है। हर बूथ पर अगर हमने 51 प्रतिशत का वोट शेयर हासिल कर लेंगे तो हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित होगी साथ ही हम ’’अबकी बार 200 पार’’ का लक्ष्य भी पूरा कर लेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को धार जिला कार्यालय में जिले की विधानसभा संचालन समिति की बैठकों में कही। हितानन्द ने धार जिले सात विधानसभा गंधवानी, मनावर, सरदारपुर, धरमपुरी, कुक्षी, धार और बदनावर विधानसभा की संचालन टोली की अलग-अलग बैठकें लीं। उनके साथ संभाग प्रभारी डॉ राघवेंद्र गौतम, प्रदेश सरकार के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, म.प्र. युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी उपस्थित थे।
*बूथ विस्तारक अभियान को तय समय सीमा में पूर्ण करें*
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विधानसभावार बैठकों में बूथ स्तर तक चल रहे बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हम बूथ जीता तो चुनाव जीता का नारा लगाते हैं, बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से इस नारे को हमें साकार करना है। उन्होंने अभियान के दौरान किये जाने वाले 22 करणीय कार्यों की चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ हमारी प्राथमिक इकाई है, हम जितने अधिक बूथ पर सशक्त होंगे, भारतीय जनता पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने डिजीटल बूथ बनाने और पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के गठन के बारे में भी चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री ने बैठकों में पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित होगा, इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 100 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्थाएं करें। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर निवास करने वाले प्रबुद्धजन भी पहुंचें, ऐसी व्यवस्था बनाएं।
*सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे कार्यकर्ता*
हितानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुरातन विचार और नवाचार के साथ आगे बढ़ रही है, हमारा चारों दिशाओं में विस्तार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने जो काम किए हैं, वह भूतो न भविष्यती है। भारत के बढ़ते मान और सम्मान से देशविरोधी ताकतें परेशान हैं और इसलिए वे समाज में किस तरह विद्वेष फैले इसके मौके देखती है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह देश विरोधी ताकतें हमारे सामाजिक तानेबाने को आहत पहुंचाने के साथ जनता में भ्रम फैलाने का काम करती है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रीय रहें और हमनें जो काम किए हैं, उन तथ्यों और तर्कों के साथ विरोधियों को जवाब दें।
विधानसभावार बैठकों में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सांसद छतर सिंह दरबार, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ नेता व जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष जिले की सातों विधानसभा टोली के सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)