Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कांग्रेस मुक्त बूथ के लिए संकल्पित हों कार्यकर्ता : मुरलीधर राव

कांग्रेस मुक्त बूथ के लिए संकल्पित हों कार्यकर्ता : मुरलीधर राव

* प्रदेश प्रभारी ने बैतूल जिले में बूथ विजय संकल्प अभियान को किया सम्बोधित

आम सभा,बैतूल।

कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है। हमारे दल के कार्यकर्ताओं में देशभक्ति की भावना अटूट हैं। हमारे लिए देश प्रथम है। भाजपा में पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी कार्यकर्ता भाव से कार्य करते है। जिसका सुखद परिणाम हमें देखने को मिलता है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए हमें कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए संकल्पित होना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बुधवार को बैतूल जिले के वरद मेरिज लॉन सोनाघाटी चक्कर रोड पर आयोजत बूथ विजय संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए कही।
*अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता हमारी प्राथमिकता*
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और जहॉं-जहॉं हमारी सरकारे है वहा सड़क, बिजली, पानीॅ लेकर हर वर्ग के लिए काम किया है। भारत को विश्व का नम्बर वन देश बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अथक परिश्रम करके अगले 25 सालों तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। आजादी के बाद जहॉं- जहॉं हमारी सरकार बनी वहॉं सरकारों ने हर वर्ग के हितो की चिंता करके योजनाएं बनायी गयी। अंतिम पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति की चिंता भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है।
*हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाएं कार्यकर्ता*
मुरलीधर राव ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे है और हमें देश और प्रदेश में हुए विकास कार्या की चर्चा हर जगह करना है। केन्द्र और राज्य सरकार के हितग्राहियों से लगातार संपर्क कर उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर पार्टी से जोडने का काम करना है। इससे पार्टी के पक्ष में वातावरण बनेगा साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में पार्टी कार्यकताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। श्री राव ने कहा कि सोशल मीडिया आज संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक सक्रिय रहे और आमजन से निरंतर संवाद करें। उन्होंने बूथ विजय संकल्प अभियान की चर्चा करते हुए अभियान को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबा मकोड़े सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)