Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / चंदेरी / शहर की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या अंडर ब्रिज बनने का कार्य शुरू

चंदेरी / शहर की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या अंडर ब्रिज बनने का कार्य शुरू

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : शहर की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या अंडर ब्रिज बनने का कार्य आज से शुरू हो गया है। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के सतत प्रयासों के बाद आज उनकी मेहनत रंग लाई है और शहर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। श्री जज्जी ने विधायक बनने के बाद से अंडर ब्रिज बनवाने के लिए निरंतर भरसक प्रयास किया था जो आज पूरा हो गया है। श्री जज्जी ने ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचकर अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया।

श्री जज्जी ने कहा है कि शहर की सबसे बड़ी समस्या अंडरब्रिज का लेआउट मिल गया है। और 4-6 महीने में अंडरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। श्री जज्जी ने शहरवासियों को अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)