Monday , November 3 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सतर्क रहें प्रदेश की महिलाएं, गली-मोहल्लों में घूम रहे कांग्रेस के पाले कई नौशाद : नेहा बग्गा

सतर्क रहें प्रदेश की महिलाएं, गली-मोहल्लों में घूम रहे कांग्रेस के पाले कई नौशाद : नेहा बग्गा

* प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- नारी सम्मान योजना की आड़ में कांग्रेस के लोग कर रहे गलत काम

आम सभा,भोपाल।

खतरा सिर्फ एक नौशाद से नहीं है, कांग्रेस के पाले ऐसे कई नौशाद खान गली-मोहल्लों में नारी सम्मान योजना के फार्म भराते घूम रहे हैं। महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत जानकारी ले रहे हैं और अवसर मिलते ही उनके साथ छेड़खानी और अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश की माता-बहनों से आग्रह है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें, उन्हें कोई निजी दस्तावेज न दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
क्या ऐसे ही नारी सम्मान करते हैं कांग्रेसी?
दमोह में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने के दौरान युवा कांग्रेस नेता नौशाद खान को एक नाबलिग बच्ची के साथ छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जानना चाहा है कि क्या कांग्रेस के लोग इसी प्रकार से नारी का सम्मान करते हैं ? सुश्री नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना एक छलावा है इस योजना की आड में महिलाओं से उनके जरूरी दस्तावेज लिए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी को अधिकार नहीं है।
*अपराधियों का सम्मान करती है कांग्रेस*
सुश्री नेहा बग्गा ने कहा कि छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया नौशाद खान वही है, जिसके कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एवं दमोह से कांग्रेस विधायक अजय टंडन, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ फोटो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उससे भी बड़ी बात यह है कि जिस नौशाद खान पर पॉस्को एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ है, उसे कांग्रेस ने प्रशंसा पत्र दे रखा है। आपराधिक कृत्य करने वाले लोगों का सम्मान करना और नारियों का अपमान करना कांग्रेसियों की आदत है।
*घर में सांप पाल रही कांग्रेस*
सुश्री नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कैमरे के सामने नारी सम्मान की अच्छी अच्छी बातें करते हैं, परन्तु कांग्रेस अपने घर में इस तरह के सांप पालने का काम कर रही है, जो मौका मिलते ही डंसने से बाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है, क्योंकि नौशाद खान जैसे इन सांपों को सिखाने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं। वही दिग्विजय सिंह इनके गुरु हैं, जो महिलाओं को टंच माल कहते हैं। इनके गुरु और संरक्षक वही कमलनाथ हैं, जो महिला को आइटम कहते हैं। इनके संरक्षक वही जीतू पटवारी हैं, जो महिलाओं को पैसा लेकर बिकने वाली बताते हैं।
*महिला उत्पीड़न कांग्रेस की संस्कृति*
सुश्री नेहा बग्गा ने प्रदेश की महिलाओं से नौशाद जैसे कांग्रेसियों से बच कर रहने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न कांग्रेस की संस्कृति रही है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने तंदूर कांड को रचा था। यह वही कांग्रेस है, जिसमें सरला मिश्रा कांड रचा था। पार्टी के अंदर और पार्टी से बाहर भी कांग्रेस के लोग महिलाओं का उत्पीड़न करते रहे हैं और ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता कर रहे हैं।
*भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा की बाइट:*

* कमलनाथ की छत्रछाया में नौशाद खान पल रहा था जो यूथ कांग्रेस का नेता भी हैं उसने कल सरेआम 14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी की है जिसमें पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
* मैं कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से यह जानना चाहती हूं कि क्या इसी प्रकार से नारी का सम्मान किया जाएगा यह नौशाद खान कोई और नहीं है यह वही है जिसकी तस्वीरें लगातार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिखाई दी हैं कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह नजर आया है।
* नौशाद खान फोटो में कमलनाथ जी के साथ और वहां के स्थानीय जिला अध्यक्ष अजय टंडन के साथ दिखाई दे रहा है।
* सोशल मीडिया में उसकी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अनेकों तस्वीरें हैं, जिनमें नौशाद खान अपने गुरु दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी के साथ दिखाई दे रहा है।
* उससे भी खास बात यह है कि इस नौशाद खान पर पोस्को एक्ट की धारा दर्ज हुई है, उसे कांग्रेस लेटर ऑफ एप्रिसिएशन देती है, आपराधिक कृत्य करने वाले लोगों का कांग्रेस सम्मान करती है और नारियों का अपमान करती है।
* कांग्रेस का नारी सम्मान का अभियान चल रहा है, जो कैमरे के सामने नारी सम्मान की अच्छी-अच्छी बातें करते हैं, लेकिन असल में इस प्रकार के सपेरे घर में पालने का काम कांग्रेस पार्टी करती है।
* इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसके गुरु दिग्विजय सिंह हैं, जो महिला को टंच माल कह कर संबोधित करते हैं, नौशाद खान का गुरु और संरक्षक वही कमलनाथ हैं, जो महिला को आइटम कह कर संबोधित करते हैं, इसके संरक्षक वही जीतू पटवारी हैं जो महिला को पैसा लेकर बिकने वाला बताते हैं।
* मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं से कहना चाहती हूं कांग्रेस के इस प्रकार के कई सपेरे पूरे प्रदेश में घूम रहे ऐसे कई नौशाद आपके गली मोहल्ले में कांग्रेस की तरफ से घूम रहे होंगे कृपया करके आप के निजी दस्तावेज ऐसे लोगों को ना दें।
* इस व्यक्ति ने फॉर्म भराने के दौरान इस प्रकार के निजी दस्तावेज आधार कार्ड लोकल एड्रेस मोबाइल नंबर यह सब लेने का काम किया है।
* इनसे सावधान रहें, क्योंकि कांग्रेस पार्टी वही है जिसने तंदूर कांड को रचा है, सरला मिश्रा को रचा है, जिसने महिलाओं को प्रताड़ित किया है पार्टी के अंदर भी पार्टी के बाहर भी और उन्हें संरक्षण देने का काम सदैव ही कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह जी ने किया है।
* जिस प्रकार से कांग्रेस का पूरा गैंग सक्रिय है और महिलाओं की गोपनीय डिटेल जैसे उनका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एकत्रित कर रहा है।
* पहली बात तो कांग्रेस के पास अधिकार नहीं है कि गोपनीय दस्तावेज एकत्रित करें और एकत्रित करने की जिम्मेदारी जिसको दी है, अगर वही पॉस्को के अंदर जेल चला जाता है, वही नाबालिग बच्चियों या उनकी माताओं बहनों को ब्लैकमेल करता है, छेड़खानी करता है, तो क्या कांग्रेस पार्टी इसकी जिम्मेदारी अपने सर पर लेगी।
* क्या कांग्रेस के नेता जो नारियों का अपमान करते रहे हैं, वह इसकी कंटीन्यूटी करने के लिए महिलाओं के अपमान के लिए महिलाओं के दुराचार के लिए महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस प्रकार का कैंपेन चला रहे हैं।
* मैं पूछती हूं जब नारी सम्मान की बात हो रही है, तो यह ढकोसला क्यों उनके निजी दस्तावेज लेने की क्या आवश्यकता थी बहुत स्पष्ट दिख रहा है, जिस तरीके से तस्वीर उपलब्ध है और लेटर ऑफ अप्रिशिएसन इस व्यक्ति को दिया गया है, जो कांग्रेस की विचारधारा प्रदर्शित कर रहा है।
* आप मीडिया के बंधुओं से भी मेरा आग्रह है कि नौशाद जो इस पूरे अभियान को आगे चला रहा था, आप लोग भी प्रदेश की माताओं बहनों के लिए इसे ढूंढने की सहायता करें।
* इस प्रकार ना जाने कितने नौशाद घूम रहे हैं, जो नारी सम्मान के नाम पर फॉर्म भरवा रहे हैं, उनकी पर्सनल डिटेल ले रहे हैं और बाद में उनके साथ छेड़खानी करके आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)