Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / छोला मंदिर थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला की हुई मौत

भोपाल / छोला मंदिर थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला की हुई मौत

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय आग से झुलसी एक महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता ने अपने मृत्युपूर्व कथन में भी खाना बनाते समय आग लगने से झुलसना बताया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 16 जुलाई को दोपहर के समय रजनी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और रजनी को अस्पताल पहुंचाया। उसका बैरागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)