Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महाविद्यायलीन खो-खो प्रतियोगिता में इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय (महिला/पुरूष ) दोनो में विजेता

महाविद्यायलीन खो-खो प्रतियोगिता में इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय (महिला/पुरूष ) दोनो में विजेता

अंतर महाविद्यायलीन खो-खो प्रतियोगिता इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय, भोपाल में दिनॉक 03/01/2022 से 04/01/2022 को आयोजित किया गया जिसमे पुरूष और महिला की 12 टीमो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें बहुत ही अच्छे मैच देखने को मिले। पुरूष वर्ग के फाइनल में इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय, भोपाल विरूद्ध शासकीय मोतीलाल आदर्श महाविद्यालय जिसमे इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय, भोपाल ने एक पारी और 25 अंक जीत दर्ज की। वही इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय, भोपाल विरूद्ध शासकीय गीतॉजली महाविद्यालय (महिला) जिसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय, भोपाल एक पारी और 3 अंक से जीत दर्ज की।

इस मौके पर इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय, भोपाल के सचिव व वर्तमान विधायक आरिफ मसूद जी ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होने सभी खिलाड़ियो को नये साल की बधाई देते हुए विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने की कामना की। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अनामिका रावत, प्राचार्या डा. नीलम श्रीवास्तव, प्राचार्या अर्शी फिरदौस, विनोद कुमार झा विभागाध्यक्ष, याकूब सिद्दीकी, संजय मेहरा, फजल खान, प्रसन्ना लाजरस, सुनील सिंह,तनवीर खान, अफरबा, सज्जाद, सफवान, मुजाहिद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)