Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हम होंगे कामयाब एक दिन

हम होंगे कामयाब एक दिन

आम सभा, भोपाल। जैसा की आप सबको विदित है भारत मे कोविद-19 (कोरोना) महामरी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इस बीमारी से देश मे गरीब मजदूर जनता भुगत रही है। सरकार ने कोरोना बीमारी को रोकने के उपाय सामाजिक दूरिया हेतु लाकडाउन तो कर दिया किन्तु लाखो दिहाड़ी मजदूरो के सामने भूख की स्थिति उत्पन्न हो गई। म.प्र.अजाक्स के प्रान्ताध्यक्ष जे.एन.कांसोटिया ने यह वीड़ा उठाया और पूरे म.प्र.मे संघ के जिलाध्यक्षो के माध्यम से गरीबो तक भोजन व अन्य जरूरतों की सामाग्री पहूचाने के निदेर्श दिया। जिला टीप मैदान पर जरूरत मंदो को जरूरी सामग्री पहुचा रही है।

अजाक्स जिलाध्यक्ष अशोक बेन ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर दिन रात जरूरत मंदो की सहायता कर रहे है। जिस जगह से जरूरत मंदो का फोन आता है हम तत्काल उन तक पहुचकर हर संभव सहायता पहुचाते है। लाकडाउन के कारण जहा नही पहूच पाते वहा नजदीक के संघ पदाधिकारी को फोन कर सामग्री पहूचायी जाती है। अजाक्स के जिला अध्यक्ष अशोक बेन ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस संकट की घड़ी मे हम सब इसी तरह टीम के साथ उत्साह एवं निस्वार्थ टीम भावना से काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)