Monday , November 3 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अंबेडकर के सपनों को पूरा करने कि हमारी प्रतिबद्धता है : विभोर जैन

अंबेडकर के सपनों को पूरा करने कि हमारी प्रतिबद्धता है : विभोर जैन


आम सभा,सिलवानी ।
भीमराव अम्बेडकर की 132 वी जयंती सिलवानी के वार्ड क्रमांक 12 पोलिंग नंबर 228 पर मनाई गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन ने बाबा अम्बेडकर के जीवन के बारे में बताया कि डॉ. भीमराव को देश ने संविधान निर्माण का कार्य सौपा था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण एक चुनौती था जिसके लिए बाबा साहेब को ही चुना गया। हम सभी लोगो को उनके जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यो को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही उनका जीवन संघर्ष की जिवंत मिशाल है ऐसे में सभी लोगो को उनके आदर्शो का अपने जीवन में उतारना चाहिए। उनकी 132 वी जयंती के मौके पर मैं यही कहना चाऊंगा की हम सभी डॉ. अम्बेडकर द्वारा दिखाई मार्ग पर चले ताकि देश में अशिक्षा, निर्धनता, और छुआछूत जैसी समस्याओं को खत्म किया जा सके। यही हमारी बाबा साहेब की सच्ची श्रद्धाजलि होगी इस कार्यक्रम में सिलवानी का मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री संजू बनारसी पार्षद प्रतिनिधि मिलन जैन वार्ड नंबर 12 पोलिंग क्रमांक 228 के अध्यक्ष घनश्याम कलओसिया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)