Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / वार्ड क्र. 15 में वसुंधरा कालोनी मुख्य मार्ग का होगा सीमेंट क्रांकीटीकरण

वार्ड क्र. 15 में वसुंधरा कालोनी मुख्य मार्ग का होगा सीमेंट क्रांकीटीकरण

भोपाल।

वार्ड क्र. 15 के अंतर्गत टीला जमालपुरा वसुंधरा कालोनी मुख्य मार्ग के सीमेंट क्रांकीटीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया।रविवार को वार्ड क्र. 15 के अंतर्गत टीला जमालपुरा वसुंधरा कालोनी मुख्य मार्ग निर्माण हेतु भूमिपूजन स्थानीय पार्षद शैलेष साहू ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा की उपस्थिति में किया। उक्त अवसरों पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।