Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / वार्ड क्रमांक-58 में न्यू एकता गार्डन, भारती निकेतन में वार्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया

वार्ड क्रमांक-58 में न्यू एकता गार्डन, भारती निकेतन में वार्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया

आम सभा, भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में “आम आदमी पार्टी” के प्रदेश संगठन सचिव (स्वतंत्र प्रभार) एस.पी.सिंह की उपस्थिति में, प्रदेश सचिव (महिला विंग) श्रीमती भारती जैन द्वारा वार्ड क्रमांक-58 में न्यू एकता गार्डन, भारती निकेतन में वार्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

श्रीमती भारती जैन जी, जो एक समाज सेविका के रूप में निरंतर वार्ड क्रमांक 58 में जनहित के मुद्दों के लिए अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर सक्रिय हैं, इस वार्ड संवाद में आपके द्वारा पूरा सहयोग किया गया। श्रीमती भारती जैन जी के साथ युवा जुझारू कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग रहा। आज भोपाल के वार्ड-58 के संवाद कार्यक्रम में हमारे “आम आदमी पार्टी” की तरफ से मुख्य अतिथि श्री एस. पी. सिंह जी ने पार्टी की विचारधारा को लोगों तक विस्तार पूर्वक रखा।

साथ ही साथ “आम आदमी पार्टी” परिवार की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्माजी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक राज दुबे, जिला सचिव एम.एस.खान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष आदिमूलम, जिला उपाध्यक्षसतीश आनंद, जिला उपाध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमती आरती राज दुबे और वार्ड कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और आज के वार्ड-58 के संवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलवा कर सफल बनाया। हमारी प्रदेश सचिव (महिला विंग) श्रीमती भारती जैन जी और उनके सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।हम सभी सदैव आप सभी के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)