
आम सभा, भोपाल : भोपाल नगर निगम चुनाव में प्रचार-प्रसार, जनसम्पर्क तेज़ी से किया जा रहा है, वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी मनोज राठौर ने ग्रीन पार्क कॉलोनी व डीआईजी बंगला क्षेत्र में किया जनसम्पर्क। बता दे की भाजपा से मनोज राठौर और कांग्रेस से मनोज मालवीय आमने – सामने है।

आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशी मनोज राठौर ग्रीन पार्क कॉलोनी व डीआईजी बंगला क्षेत्र की जनता के बीच में घर-घर जाकर नागरिको का आशीर्वाद लिया और इस बार कमल का बटन दबाकर भाजपा को जीताने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के आम नागरिक मोहित राठौर, चन्दन इन्दोरिया, अपूर्व देसाई, जतिन जैन, वैभव जैन, अजय पवार मौजूद रहे।
Dainik Aam Sabha