Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स वॉर्ड 45, 46, 58 और 59 में घर घर जाके लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना प्रोत्साहित कर रहे

भोपाल / राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स वॉर्ड 45, 46, 58 और 59 में घर घर जाके लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना प्रोत्साहित कर रहे

आम सभा, भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना( एनएसएस) के वॉलिंटियर्स सौरभ चौकसे, प्रिंसी श्रीवास्तव, विधि, सौरव राजपूत, शर्मिष्ठा आदि वॉर्ड 45, 46, 58 और 59 में घर घर जाके लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये गतिविधि 11 अप्रैल से टीकाकरण महोत्सव के रूप में शुरू की गई थी इसके साथ ही साथ लोगों को मास्क लगाने, साबुन और सैनिटाइजर से समय में समय हाथ साफ करने और उचित दूरी बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्विद्यालय एनएसएस के अंतर्गत ऑनलाइन और एक फील्ड वर्क टीम बनाई गई.

ऑनलाइन टीम सोशल मीडिया के माध्यम से लगतार वैक्सीन अवेयरनेस के स्वनिर्मित पोस्टर कोर्ट्स और महत्वपूर्ण आदि जानकारियां शेयर की जा रही है जिसमें अभिनव, खुशी, रिया सिमरा, केशवी, शैलजा आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)