Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पेंशन योजना बहाली अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई

पेंशन योजना बहाली अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई

आम सभा, भोपाल। पेंशन योजना बहाली अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया उपरोक्त बैठक में यह तय किया गया कि पुरानी पेंशन प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक गंभीर मुद्दा है जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए क्योंकि जब वर्ष 2004 में एनपीएस सिस्टम लागू हुआ था उस समय कर्मचारियों को यह आभास नहीं था की एनपीएस में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक हजार से 12 सो रुपए पेंशन मिलेगी न्यू पेंशन स्कीम के तहत आज सरकार की 30 वर्षों से 40 वर्षों तक सेवा करने वाले कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

पेंशन के नाम पर कुछ भी प्राप्त नहीं हो रहा है वही प्रदेश एवं देश में 1 दिन विधायक एवं सांसद रहने पर जनप्रतिनिधियों को आजीवन पेंशन का लाभ मिलता है संगठन ने यह तय किया है कि मध्य प्रदेश में जहां उप चुनाव होने वाले हैं वहां हमारे वर्ष 1997 98 एवं 2000 2001 2003 में भर्ती किए गए शिक्षा कर्मी संविदा शिक्षक गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से एवं वर्ष 2004 के बाद विभिन्न विभागों में शासकीय सेवा में आए कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अपने अपने घरों में बैनर लगाएंगे एवं उक्त बैनर में यह लिखेंगे की.

“जो पुरानी पेंशन की बात करेगा वही प्रदेश में राज करेगा”

इस प्रकार के बैनर प्रत्येक एनपीएस कर्मचारी अपने घरों में लगाएगा और दोनों राजनीतिक पार्टियों को पुरानी पेंशन प्रदेश में लागू किए जाने के लिए अपनी पूरी ताकत दिखाएगा संगठन के निम्न पदाधिकारियों ने उपरोक्त बैठक में निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे.

जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद दिवेदी प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह गंभीरया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन सिंह घुरैया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के साथ-साथ अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी उपरोक्त बैठक में अपनी बात रखी उक्त आशय की जानकारी दिग्विजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)