Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बूथ विजय संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर प्रदेश कार्यालय में आभासी बैठक संपन्न

बूथ विजय संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर प्रदेश कार्यालय में आभासी बैठक संपन्न

* मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने बैठक को किया संबोधित

आम सभा, भोपाल।

बूथ विजय संकल्प अभियान और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आभासी बैठक आयोजित हुई। बैठक को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 4 मई से शुरू हुए बूथ विजय संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि यह कार्यक्रम हमारे लिए परिणाममूलक होने वाला है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाए। साथ ही शर्मा ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। साथ ही शर्मा ने कहा कि इस अभियान से पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में जनसेवा अभियान के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि 10 मई से 15 मई तक सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों का निराकरण (निर्माण कार्य छोडकर) किया जाएगा। साथ ही 16 मई से 31 मई तक सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों को लिया जाएगा। और इन आवेदनों का निराकरण 15 जुलाई तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 31 मई को होने वाले देवीलोक सलकंनपुर माता के लोर्कापण की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने 15 विभागों की 67 प्रकार के कार्यो के निराकरण के संबंध में जानकारी दी। जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवाएं, सहकारिता विभाग की सेवाएं एवं श्रम विभाग की सेवाएं शामिल है। जिनका सीधा लाभ मध्यप्रदेश के नागरिकों को मिलेगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्रम में ही केंद्र से आने वाले कार्यक्रमों के लिए हम सभी को तैयार रहना है और उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पार्टी द्वारा जो निर्देश दिए हैं, कार्यकर्ता उसका पूर्णतः पालन करके कार्यक्रम को सफल बनाएं। हितानंद शर्मा ने कहा कि यह अभियान सर्वव्यापी अभियान है, जिसके माध्यम से हमें बूथ को सशक्त बनाना है।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया। इस दौरान बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, विभागों के संयोजक, विधानसभा के संयोजक, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी, बूथ प्रबंधन प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)