Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / नागरिकता कानून के विरोध में सीलमपुर-जाफराबाद में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

नागरिकता कानून के विरोध में सीलमपुर-जाफराबाद में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

नई दिल्ली
दिल्ली के जामिया के बाद अब सीलमपुर इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के कारण सात मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए। हालांकि शाम करीब पौने 5 बजे सीलमपुर मेट्रो स्टेशन को खोल दिया गया।

पुलिस पर पत्थरबाजी, 7 मेट्रो स्टेशन बंद

इससे पहले सीलमपुर में नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शन के कारण वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, सीलमपुर और गोकुलपुर, शिवविहार और जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। सीलमपुर से प्रदर्शनकारियों का मार्च शुरू हुआ था जो जाफराबाद इलाके में पहुंचकर हिंसक हो गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अडवाइजरी
इलाके में प्रदर्शन के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है। सीलमपुर से जाफराबाद जानेवाली 66 फीट रोड पर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 घंटे से ज्यादा वक्त से प्रदर्शनकारी लगातार बवाल कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ते देखकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)