Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का विनय मेहर कर रहे जोर शोर से प्रचार-प्रसार

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का विनय मेहर कर रहे जोर शोर से प्रचार-प्रसार

बिरहा-श्यामखेड़ी में लिये सैकड़ों महिलाओं के आवेदन

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस एवं कमलनाथ की महिलाओं को लेकर घोषित की गई नारी सम्मान योजना के तहत विधानसभा बैरसिया में जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर गांव गांव पहुंच महिलाओं के आवेदन भरवा रहे हैं इस क्रम में ही मेहर सोमवार 29 मई को विधानसभा के ग्राम बिरहा श्यामखेड़ी पहुंचे यहां उन्होंने महिलाओं के पैर पूजन करते हुए सैंकड़ों आवेदन लिए आपको बता दें कि शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना में यहां पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना देने का प्रावधान है तो कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना देने की बात कही गई है कमलनाथ एवं कांग्रेस की इस योजना का जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर बैरसिया विधानसभा में जोरों से प्रचार-प्रसार करते दिखाई दे रहे हैं साथ ही वह मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने एवं किसानों का कर्ज माफ करने की योजनाओं का भी आमजन में सघनता से प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)