Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शातिर चोर पिपलानी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी से अभी तक 02 मोटर साइकिल व 03 गैस सिलेण्डर बरामद की गई

भोपाल / शातिर चोर पिपलानी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी से अभी तक 02 मोटर साइकिल व 03 गैस सिलेण्डर बरामद की गई

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा शहर में लगातार हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु अज्ञात चोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। 19 नवंबर 2021 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सब्जी मण्डी आनंद नगर के सामने कई गैस सिलेण्डरों सस्ते दामों में बेंचने के लिये ग्राहक तलास रहा है जो सिलेण्डर चोरी के प्रतीत होते है।

सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर निर्देश प्राप्त किये गये तथा थाना प्रभारी अजय नायर के निर्देशन में धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई टीम द्वारा सूचना के आधार पर मौके पर पहुचे जो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही स्टाफ की मदद से पकड़ा नाम पता पूछा तो अपना नाम देवेन्द्र बहादुर सिंह सेंगर उर्फ पांडे पिता छोटेलाल सिंह उम्र 32 साल निवासी टपरा सब्जी मंडी आनंद नगर के सामने पिपलानी भोपाल का रहने वाला वताया जिससे सिलेण्डरों के संबंध में पूछताछ की गई जिसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिस किया किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर वताया कि दिनांक 15 नवंबर 2021 को विनीत यदुवंशी नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया था जो थाना पर रिपोर्ट लिखाने गया था उस समय उसके अंडे के ठेले के पास से एक मोटर साइकिल बजाज पल्सर क्रमांक तथा ठेले से तीन गैस सिलेण्डर और एक गैस की भट्टी चोरी कर लिया था तथा पूछताछ पर दिनांक 13 नवंबर 2021 को 60 क्वाटर बी.सेक्टर पिपलानी से मोटर साइकिल होण्डा साईन चोरी किया था।

उक्त दोनों मोटर साइकिल को आरोपी की निशादेही पर बरामद किया गया। आरोपी से कुल मशरूका 02 मोटर साइकिल, 03 गैस सिलेण्डर, 01 गैस भट्टी कुल कीमती 01 लाख 05 हजार रूपये का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है जिससे अन्य घटनाओं के बारे में एवं इसके साथीदारान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)