Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / विदेश / दिग्गज फुटबॉलर माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

दिग्गज फुटबॉलर माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली : अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया. अर्जेंटीना की मीडिया के मुताबिक, माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी. माराडोना के निधन पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि मेरे हीरो नहीं रहे. मैंने आपके लिए फुटबॉल देखा. वहीं, ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने कहा कि उम्मीद है कि हम आसमान में साथ फुटबॉल खेलेंगे.

डिएगो माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है. अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. माराडोना ने साल 1976 में फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा. इसके एक दशक बाद उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 1986 का विश्व कप जीता. इस दौरान उन्होंने खेल के इतिहास के दो यादगार गोल भी किए.

इस बेहतरीन खिलाड़ी के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके देश अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 9 फीट ऊंची उनकी प्रतिमा लगी है. साल 2018 में डिएगो माराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी पहली कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)