Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / महिला अपने दो बेटों के साथ कुएं में कूदी, एक बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश / महिला अपने दो बेटों के साथ कुएं में कूदी, एक बेटे की मौत

ललितपुर : ललितपुर जिले के सौजना कस्बे में एक महिला अपने दो बेटों के साथ मंगलवार को कुएं में कूद गई। चोट लगने और डूबने से महिला के छोटे बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सौजना कस्बे के ठकरास मोहल्ले की रहने वाली महिला मंगलवार सुबह अपने दो बेटों को लेकर कुएं में कूद गई। चोट लगने और पानी में डूबने से महिला के छोटे बेटे अभय प्रताप की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उसे और उसके बड़े बेटे अंश प्रताप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीन दिन पहले पड़ोस में बर्तन चोरी के मामले में महिला का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसके बाद परिजनों से भी विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि आहत होकर महिला अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)