Tuesday , September 23 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पुस्तकालय में यूजर एजुकेशन प्रोग्राम

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पुस्तकालय में यूजर एजुकेशन प्रोग्राम

आम सभा, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा यूजर एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आठ दिवसीय कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से सबंधित समस्त जानकरी दी गई। रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की डिजीटल पुस्तकालय में ग्रीनस्टोन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। ग्रीनस्टोन सॉफ्टवेयर को छात्रों की उपयोगिता के अनुरूप अनुकूलित किया गया है। इस डिजीटल पुस्तकालय के माध्यम से छात्रों को फुल टैक्स- ई-बुक, न्यूज पेपर क्लिपिंग, जर्नल्स, सिलेबस, जॉब अलर्ट, समान्य ज्ञान, एवं कई डाटाबेसेस जैसे- आई.ई.ई.ई. की सुविधाएं आॅनलाइन लैन पर विश्वविद्यालय परिसर में लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाईल पर उपलब्ध कराई जाती है।

पुस्तकालय सोल सॉफटवेयर से भी आटोमेटेड है। जिसमें छात्रों को पुस्तकों की बिब्लोग्राफिक जानकारी एवं पुस्तकों का आदान प्रदान किया जाता है। इसी दौरन छात्रों को एक इन्फॉरमेशन रिफ्रेंस लाईब्रेरी से भी अवगत कराया गया जिसमे लगभग 150 लिंक लिंकअप है। जो की रिसर्च छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है। जिसे विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार खरे द्वारा विकसित किया गया है।

इस 8 दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में पढ़ने की आदत को विकसित करना और पुस्तकालय के संसाधनो के बारे मे जानकारी देना है। इसी दौरान पुस्तकालय के असिटेन्ट पुस्तकालयध्यक्ष सचिन चैरसिया, पुस्तकालय सहायक देवांशी पाण्डे और देवेन्द्र लोवंसी ने अपना-अपना विषेष योगदान देते हुए छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय के भौतिक उपयोगिता से रुबरु कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)