Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ़ / मोटरसाइकिल सवार को रौंदकर भाग निकला अज्ञात वाहन

छत्तीसगढ़ / मोटरसाइकिल सवार को रौंदकर भाग निकला अज्ञात वाहन

कोटा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार यवक की मौत हो गई है। ये हादसा 4 फरवरी की देर रात का है। हादसे में 43 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फारार हो गया है। बेलगहना चौकी पुलिस जाँच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम नगोई के लामनी डबरी निवासी कुशल सिंह पैकरा ग्राम केंदा से ग्राम सुईधार जाने के लिए निकला था। उसी दौरान केंदा बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही केंदा चौकी पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कर शव को मरचुरी रखा गया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)