Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / दिल्ली में बेखौफ बदमाश, भाजपा महिला नेता और बेटे को मारी गोली

दिल्ली में बेखौफ बदमाश, भाजपा महिला नेता और बेटे को मारी गोली

दिल्ली के रोहिणी इलाके के कंझावला में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भाजपा की महिला नेता और उसके बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं।

पीड़ित की पहचान राजरानी के रूप में हुई है जो बाहरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं उसके बेटे की पहचान नेत्रपाल के रूप में हुई है। आज सुबह इन दोनों पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

राजरानी के पैर में गोली लगी है, और उसके बेटे को पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजरानी का अपने रिश्तेदारों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते राजरानी और उसके बेटे पर हमला किया गया। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)