Friday , May 9 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, लगाई संगम में डुबकी

प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, लगाई संगम में डुबकी

प्रयागराज

महाकुंभ का आज 35वां दिन है. अब तक 51 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं. अभी महाकुंभ में 10 दिन और शेष हैं. ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है स्नानार्थियों की संख्या 55 करोड़ के करीब पहुंच सकती है. इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई.

गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ! पवित्र, निर्मल माँ गंगा का आशीर्वाद मिला’.

अविस्मरणीय अनुभूति- धर्मेंद्र प्रधान
वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने अपना भाव साझा करते हुए लिखा कि ‘महाकुंभ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है. मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है. उन्होंने आगे लिखा कि महाकुंभ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है. मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है। हर हर गंगे’.

राष्ट्रपति-पीएम मोदी लगा चुके हैं डुबकी
बता दें कि अब तक महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. इनमें देश-दुनिया के दिग्गज भी शामिल हैं. अब तक कुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति भी संगम स्नान कर चुके हैं.

इन हस्तियों ने भी किया स्नान
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, निधिश्री, ओलम्पिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, अन्तर्राष्ट्रीय रेसलर खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी समेत कई बड़ी हस्तियां महाकुंभ में डुबकी लगा चुकी हैं.

Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor