Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / केंद्रीय मंत्री अठावले की पाकिस्तान को चेतावनी – युद्ध से बचना चाहते हो तो PoK हमें दे दो

केंद्रीय मंत्री अठावले की पाकिस्तान को चेतावनी – युद्ध से बचना चाहते हो तो PoK हमें दे दो

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि ये पाकिस्तान के हित में है कि वह अपने कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत को सौंप दे क्योंकि कई खबरों में यह सामने आया है कि वहां के लोग पाक से नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं.

अपने मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे अठावले ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी एक जोशीले प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. पाकिस्तान इसे पचा नहीं पा रहा और उसने कश्मीर मुद्दा उठाने का एक बार फिर असफल प्रयास किया. पाकिस्तान को अब पीओके को हमें दे देना चाहिए और ऐसा करना पाकिस्तान के हित में होगा.’

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, ‘अगर वह पीओके हमें सौंप देते हैं तो हम वहां कई उद्योग लगाएंगे. हम पाकिस्तान की व्यापार में मदद करेंगे और गरीबी एवं बेरोजगारी से लड़ने में भी सहयोग करेंगे.’ उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि पीओके में लोग नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं.

गीदड़ भभकी न दे पाकिस्तान

भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को युद्ध उन्माद फैलाने में नहीं शामिल होना चाहिए और न ही गीदड़ भभकियां देनी चाहिए. उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं यह पूछने पर अठावले ने कहा कि वे 90 में से 10 सीटों पर लड़ेंगे

उनकी पार्टी हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई उम्मीदवार उतारेगी, यह पूछने पर उन्होंने सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया और कहा, ‘हम कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)