Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / डॉ. पूनम सिन्हा के निर्देशन में 15 दिवसीय उद्दमिता विकास का प्रशिक्षण संपन्न

डॉ. पूनम सिन्हा के निर्देशन में 15 दिवसीय उद्दमिता विकास का प्रशिक्षण संपन्न


आम सभा,भोपाल।
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान नोएडा की डायरेक्टर डॉ. पूनम सिन्हा के निर्देशन एवं नियंत्रण में 15 दिवसीय उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नियर कोच फैक्ट्री स्टेशन रोड भोपाल में दिया गया जिसमें 25 मार्च को 41 परीक्षार्थियों का चयन किया गया था चयन पश्चात प्रशिक्षण 26 मार्च से प्रारंभ किया गया जिसमें संस्थान के चीफ कंसलटेंट एलपी भट्ट द्वारा उद्यमी एवं उद्यमिता के विभिन्न प्रकार के स्वरूप उनकी क्षमताएं एवं गुणों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया इसके बाद सफल उद्यमी राम रतन पटेल द्वारा व्यवसाय को स्थापित करने से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी तथा व्यवसाय को किस प्रकार संचालित किया जाए उसके बारे में अपनी सफलता की कहानी बताई । इसके बाद बैंक के प्रबंधक विवेक शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकार की बैंकिंग ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बैंक से ऋण लेते समय क्या-क्या फॉर्मेलिटीज एवं प्रोसेसिंग करनी पड़ती है उसके बारे में बताया गया जिससे कि उद्यमियों को लोन लेते समय कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। अंकिता चंद्रवंशी द्वारा डिजिटल मार्केटिंग के बारे में समझाया गया कि व्यवसाय में किस प्रकार डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग करके हम अपने विक्रय टर्नओवर को बढ़ा सकते हैं और लाभ को भी बढ़ा सकते हैं इसके बाद स्टेट कोऑर्डिनेटर उमाचरण राजपूत द्वारा परियोजना रिपोर्ट, मार्केटिंग, मार्केट मैनेजमेंट मार्केट सर्वे करवाया गया उसका विश्लेषण सूचनाओं को एकत्रित करना इत्यादि के बारे में भी समझाया गया तथा 1 दिन का गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री का भ्रमण करवाया गया जिसके तहत विभिन्न प्रकार की शिक्षार्थियों की जिज्ञासाओं को प्रश्न उत्तर के द्वारा शांत किया गया आंतरिक नियंत्रण एवं बाह्य नियंत्रण से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर भी ज्ञान प्रदान किया गया तथा अपना व्यवसाय स्थापित करने से संबंधित विभिन्न प्रकार की सलाह एवं जानकारी दी गई सोमवार को प्रशिक्षण का अंतिम दिवस था अंतिम दिवस के दिन प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन असेसमेंट किया गया तथा फीडबैक लिया गया कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण की प्रशंसा की गई तथा भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण और संचालित हो ऐसी कामना की गई और निसवड को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने इस प्रकार का प्रशिक्षण देकर उनका आत्मविश्वास, मनोबल बढाया एवं बिजनेस की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)