Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले मूल नाम से आरक्षण के लिये सैंथवार मल्ल बिरादरी ने हुंकार भरा

राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले मूल नाम से आरक्षण के लिये सैंथवार मल्ल बिरादरी ने हुंकार भरा

आम सभा, गोरखपुर : देवगाँव नेबुआ रायगंज थाना नेबुआ-नौरंगिया, माँ काली मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले मूल नाम से आरक्षण के लिये सैंथवार मल्ल बिरादरी ने हुंकार भरा।

इस सफल मीटिंग का आयोजन राजेश मल्ल देवगाँव (मोर्चा ब्लाक प्रभारी खड्डा) के द्वारा की गई थी। इस मीटिंग की अध्यक्षता हरिओम प्रकाश मल्ल एवं राजू मल्ल (ग्राम प्रधान दरगौली) जबकि इस मीटिंग का संचालन राजेश मल्ल ने किया। बैठक में समाज के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की गयी और कुर्मी सैंथवार-कुर्मी मल्ल के नाम से मिल रहे आरक्षण में संशोधन करने की माँग की गई। सभी ने सैंथवार मल्ल मूलनाम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की माँग की।

मीटिंग में दुर्गेश प्रताप सिंह दान्दोपुर (मोर्चा तहसील प्रभारी पडरौना) ने ग्राम इकाई को मजबूत करने पर बल दिया तथा किसी के उकसावे पर भ्रमित न होने का अनुरोध किया साथ ही साथ 21 सितम्बर को स्वाभिमान यात्रा नेबुआ से शुरू करने, 27 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर एवं 7 नवंबर को गोरखपुर में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की अपील की।

उपेन्द्र प्रताप सिंह जी (दमवतिया)( मोर्चा ब्लॉक प्रभारी कसया) ने राजनैतिक विंग पर अपनी पहचान बनाने की जोरदार वकालत की एवं सैंथवार मल्ल मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की साथ ही राजनीतिक गलियारों में शक्ति प्रदर्शन एवं बाइक रैली की महत्ता समाज के सामने रखा। इसी क्रम में रविंद्र सिंह खड्डा ने मीटिंग में आपसी सहयोग, रोजगार एवं स्वरोजगार पर जोर देते हुए भाईचारे की भावना बनाये रखने का सुझाव दिया।

इस मीटिंग में दुर्गेश प्रताप सिंह, ध्यान प्रताप सिंह, उज्जैन प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, राजू मल्ल (ग्राम प्रधान दरगौली), संतोष कुमार सिंह, मैनेजर सिंह, नर्वदा मल्ल, द्वारिका सिंह, शैलेंस सिंह, महेंद्र सिंह, परमहंस सिंह, विजय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र मल्ल, शिवेंद्र प्रताप मल्ल, नर्वदेश्वर मल्ल, सतीश सिंह, नीतीश सिंह, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र मल्ल, शेषमणि मल्ल, मंजीत कुमार मल्ल, बलवंत मल्ल (ग्राम प्रधान पडरही), अविनाश रॉय (खड्डा), विनय सिंह, धनंजय सिंह, रमायन सिंह, राम प्रताप सिंह, विश्व जीत सिंह, अभिषेक मल्ल, शैलेंद्र कुमार मल्ल, चंद्रेश मल्ल, रमेश कुमार मल्ल, नवलकिशोर सिंह, ब्रजभूषण मल्ल (देवगाँव), नरेन्द्र सिंह, हरिचंद्र मल्ल, नरसिंह, सनातन सिंह, महन्थ सिंह, गोपाल सिंह, राजकुमार सिंह (पहाड़पुर), जय प्रकार सिंह, गोविंद सिंह, अनिरुद्ध सिंह (नेबुआ रायगंज), उपेन्द्र नारायण मल्ल (देवगाँव), सूर्यनारायण मल्ल (देवगाँव), देशदीपक राय (भजन छपरा), नरेंद्र सिंह, नरसिंह नारायण मल्ल, नागेंद्र सिंह, संदीप सिंह, सोनू कुमार सिंह (ग्राम प्रधान शिवदत्त छपरा), उपेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र पाल मल्ल, सुरेंद्र सिंह विशुनपुरा खुर्द इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)