Tuesday , August 5 2025
ताज़ा खबर
होम / ग्लैमर / उल्लू ऐप ने विवाद के बाद एजाज खान के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को हटाया

उल्लू ऐप ने विवाद के बाद एजाज खान के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को हटाया

मुंबई,

 अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो ‘‘हाउस अरेस्ट’’ में यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री को लेकर बढ़ते विवाद के बाद स्ट्रीमिंग मंच ‘उल्लू’ से इसे हटा दिया गया है।

उल्लू ऐप पर शो ‘हाउस अरेस्ट’ सर्च किये जाने पर शुक्रवार को कोई परिणाम नहीं मिला। सर्च करने पर आए संदेश में कहा गया, ‘‘आपके द्वारा ‘हाउस अरेस्ट’ के लिए किए गए सर्च का कोई मिलान नहीं मिला।’’ उल्लू ऐप को मुख्य रूप से उसकी वयस्क सामग्री के लिये जाना जाता है।

उल्लू ऐप से इस शो को ऐसे समय में हटा दिया गया है, जब शो की एक छोटी वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और इसने आक्रोश को जन्म दिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शो से जुड़े विवाद का स्वत: संज्ञान लेते हुए उल्लू ऐप के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) विभु अग्रवाल और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान को तलब किया तथा शो की सामग्री की कड़ी निंदा की है।

आयोग ने कहा, ‘वायरल क्लिप में महिलाओं को कैमरे के सामने जबरन अंतरंग कृत्य करने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। एनसीडब्ल्यू ने इस मंच (उल्लू) की अश्लीलता को बढ़ावा देने और सहमति का उल्लंघन करने के लिए आलोचना की है।’

अग्रवाल और ‘रक्तचरित्र’ समेत कुछ फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके खान को नौ मई को एनसीडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

शो के प्रतिभागियों में से एक गहना वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें कई संदेश मिल रहे हैं कि अश्लीलता फैलाने के लिए शो पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘आप लोग पोर्न देखते हैं। क्या यह अश्लीलता फैलाना नहीं है। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?’’

वशिष्ठ ने मीडिया संस्थानों पर बड़े मुद्दों पर बहस को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘छोटे मुद्दों को बड़ा बनाया जा रहा है।’’

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर शो की एक क्लिप साझा की और पूछा कि इस तरह की ‘‘अश्लील सामग्री’’ बनाने वाले ‘कंटेट ऐप’ पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाता है।

उन्होंने पूछा, ‘‘मैंने स्थायी समिति के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं। मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।’’

चतुर्वेदी ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन ऐप के नाम थे, जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मार्च 2024 में प्रतिबंधित कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 14 मार्च, 2024 को 18 ओटीटी मंच पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो अश्लील सामग्री प्रसारित करते हुए पाए गए थे। सरकार ने जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, वह मुख्य रूप से अश्लील सामग्री वितरित करने वाले मंच थे। 18 ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया। हैरानी की बात है कि दो सबसे बड़े ऐप ‘उल्लू’ और ‘ऑल्ट बालाजी’ को इसके दायरे से बाहर रखा गया था। क्या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय बताएगा कि उन्हें (उपरोक्त दोनों ऐप को) इस प्रतिबंध से क्यों बाहर रखा गया।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र विधानपरिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करो। एजाज खान के ‘हाउस अरेस्ट’ पर तुरंत रोक लगाओ। इसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं।’’

वाघ ने कहा, ‘‘ऐसी सामग्री अब बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी संस्कृति का अपमान करते हैं, बल्कि समाज के नैतिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह अगली पीढ़ी के दिमाग पर एक विकृत हमला है।’’

उल्लू ऐप पर 11 अप्रैल से ‘हाउस अरेस्ट’ का प्रसारण शुरू हुआ था। इस रियलिटी शो में 12 प्रतिभागी हैं, जिसमें से नौ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। शो में ये सभी एक आलीशान विला में रहते हैं, जहां उन्हें विभिन्न टास्क करने पड़ते हैं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सामग्री के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए खान और ऐप की आलोचना की।

एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एजाज खान और उल्लू ऐप दोनों ही बार-बार अपराध करते हैं। ऐसे अश्लील ओटीटी शो पर सेंसरशिप क्यों नहीं है? मुझे लगा था कि भारत में पोर्न साइट पर प्रतिबंध है।’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘क्या यह अश्लीलता नहीं है? लैटेंट पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया गया, क्योंकि यह एक डार्क कॉमेडी शो था। ओह, अश्लील शो पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, है न? एजाज खान अपने नये शो में इसका खुलकर प्रचार कर रहे हैं।’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘यह शो न केवल घिनौना है, बल्कि अश्लीलता की परिभाषा से परे है। प्रस्तोता एजाज खान हदें पार कर रहे हैं। यह बिग बॉस की सबसे सस्ती कॉपी है। इस शो की रील वायरल हो रही है। कृपया इस शो पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाएं।’’

उल्लू ऐप 2018 में शुरू किया गया था। इस पर वेब-सीरीज, फिल्में और रियलिटी शो सहित विभिन्न प्रकार की बोल्ड और वयस्क सामग्री उपलब्ध हैं।

 

 

slot gacor slot gacor sabung ayam online jabartoto Slot777 Slot88 Slot Gacor Slot Maxwin slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Slot Gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login