Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में भरतपुर के दो युवक गिरफ्तार

भोपाल / सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में भरतपुर के दो युवक गिरफ्तार

भोपाल : सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के मामले में राजस्थान पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार को भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी रवीन खान और वारिस खान ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से संपर्क किया और इस दौरान किसी लड़की की अश्लील क्लिप चलाकर उनका फर्जी वीडियो बना लिया।

उन्होंने कहा कि बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में सांसद ने भोपाल के टीटी नगर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था और जांच में व्हाट्सएप कॉल का नंबर भरतपुर के सीकरी का निकला। उन्होंने कहा कि इसके बाद भोपाल पुलिस ने भरतपुर के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सारी जानकारी दी और उनका सहयोग मांगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने भोपाल पुलिस का सहयोग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सीकरी पूरण सिंह को विशेष निर्देश दिए। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि लोकेशन के आधार पर सीकरी थाना क्षेत्र के चंदा का बास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 क (1), (3), 507,509 और 67 क आई टी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस भोपाल के लिए रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को भोपाल की अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)