Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नदी में नहाते समय दो युवक डूबे

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नदी में नहाते समय दो युवक डूबे

बैतूल : जिले के मारु नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। आठनेर पुलिस थाना प्रभारी अजय सोनी ने बुधवार को बताया कि छिंदवाड़ा जिले के दस लोगों का समूह मंगलवार शाम को नदी में नहाने के लिए आया था इसमें से 26 और 27 साल के दो युवक पानी के बहाव में बह गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने लोगों की सहायता से बुधवार दोपहर तक दोनों शव नदी से निकाले।

अधिकारी ने बताया कि घटना महाराष्ट्र सीमा पर जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर सलवर्दी गांव में हुई। सोनी ने कहा कि पोस्टमार्टम के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)